Tuesday 14 June 2011

मनुष्य का जीवन कैसा हो !


1. यदि हम एक दूसरे की जिंदगी मुश्किलें आसान नही करते तो फिर हम जीते ही किस लिये हैं |
2. सुख और आनंद ऐसे इत्र हैं जिन्हें जितना अधिक आप दूसरों पर छिरके, उतनी ही अधिक सुगंध आपके अंदर आएगी |
3. सुंदरता की खोज में हम चाहे संसार का चक्कर लगा लें ,अगर वो हमारे अंदर नही है तो कहीं नही मिलेगी |
4. जिस समय कोई व्यक्ति किसी कि दासता स्वीकार करता है, उसकी आधी योग्यता उसी समय नष्ट हो जाती है|
5. अवगुण नाव के पेंदे के छिद्र के सामान है .जो छोटा हो या बड़ा एक दिन नाव को जरुर डूबो देगा |
6. मुर्ख कि आवाज ऊँची होती है, अन्यथा उसे कोई न सुनता |
7. कोई व्यक्ति यदि न्याय में देर करता है तो मान लेना चाहिय कि अन्याय को स्वीकार कर लिया |
8. कर्म सरल है परन्तु विचार कठिन |
9. अगर सारी दुनिया को हम पाना चाहते है , हमे समझना और जानना होगा हम अपने को दिए बगैर नही पा सकते |
10. जिस तरह कोई व्यक्ति दो मालिकों की सेवा नही कर सकता , या तो वो एक से घृणा करेगा और दूसरे से प्रेम या फिर वो एक के प्रति आस्था रखेगा और दूसरे से नफरत, इसीतरह आप इस्वर और धन की पूजा एक साथ नही कर सकते |
11. आत्मज्ञान ,आत्मविश्वास, आत्मसंयम और धैर्य यह चार मनुष्य को परम शक्ति सम्पन बना सकता है |
12. आज पढ़ना सब जानते हैं, पर क्या पढ़ना चाहिए ये कोई नही जनता |
13. क्षमा करना अच्छा है पर भूल जाना उससे भी आछा है |
14. संसार का सबसे निकृष्ट व्यक्ति कौन है ? जो अपना कर्तव्य जानते है लेकिन ईमानदारी से पालन नही करते |
15. बुराई करने के अवसर दिन में १०० बार आते है ,पर भलाई का अवसर वर्ष में एक बार ही आता है|
16. संत दूसरों को दुःख से बचाने के लिये कष्ट सहते है, दुष्ट लोग दूसरों को दुःख में डालने के लिये |
17. जीवन का एक मात्र उदेस्य होना चाहिय आप जैसे हैं वैसे ही दिखे , और जैसे बन सकते है वैसे ही बने |
18. हज़ार इबादत करें, हज़ार दान करें, हज़ार जागरण करे, हज़ार भजन करे, हज़ार रोज़े रखें, या हज़ारो मंदिर और मस्जिद में जाकर पूजा या नमाज़ पढ़े – कुछ भी कबूल नही होगा, अगर किसी का दिल आपने दुखा दिया तो |
19. उस मकान पर सुख के दरवाज़े आप बंद कर दे, जिसमे से औरत की आवाज़ काफी बुलंद स्वर में निकलती हो |
20. देकर किसी भी कीमत पर भूल जाएँ, पर ले कर नही |
21. संसार के महान व्यक्ति अक्सर बड़े विद्वान नही बन पाते और बड़ा से बड़ा विद्वान महान कभी नही होता

No comments:

Post a Comment